फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रिकेट टूर्नामेंट में आरकेएमवी की टीम का जीत से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ग्राउंड भराड़ी
विज्ञापन

में सोलन को हराया
सृष्टि ने 15 रन देकर हैट्रिक बनाकर पांच विकेट झटके
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट पुलिस ग्राउंड भराड़ी में सोमवार को शुरू हुआ। मेजबान राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला ने अपने पहले मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय सोलन को एकतरफा प्रदर्शन के साथ पराजित किया।

आरकेएमवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सोलन की टीम 10.5 ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सोलन की तरफ से रिधिका चौहान ने 21 गेंदों में 23 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे। आरकेएमवी की सृष्टि ने तीन ओवर में 15 रन देकर हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके। कोमल ने 2.5 ओवर में दो विकेट लिए जबकि नेहा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरकेएमवी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और महज पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुस्कान ने 22 रन और सृष्टि ने 18 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सृष्टि को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों की 96 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से अंपायर और स्कोरर की नियुक्ति की है ताकि प्रतियोगिता का संचालन निष्पक्ष और सुचारू रूप से हो सके। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें