प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से करवाए गए शिविर में हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों के 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 15 से 28 सितंबर तक हुए प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले पिरड़ी में ब्यास नदी पर चल रहा रिवर राफ्टिंग का 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से करवाए गए शिविर में हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों के 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 15 से 28 सितंबर तक हुए प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उपायुक्त ने 19 मार्च 2022 को ब्यास में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में हिस्सा लेने वाले नानक चंद, गिमनर सिंह और विकास शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इन लोगों ने एक व्यक्ति की जान बचाई थी। कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक सुनील कुमार और राफ्टिंग सेंटर पिरडी की इंचार्ज जिमनर सिंह ने बताया कि अब तक 265 युवाओं को रिवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। पांचवें बैच के बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स में मंडी, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिले के 84 युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर आठवीं नेशनल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता रही हिमाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल्लू की महिला और पुरुष वर्ग के 28 प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली निदेशक अविनाश नेगी और संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी भी मौजूद रहे।