फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितु के सिर सजा मिस अखंड भारत हिमाचल का ताज

Thu, 04 Apr 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मिस अखंड भारत हिमाचल-2019 रितु धीमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुंदरनगर की रितु धीमान ने मिस अखंड भारत हिमाचल-2019 का खिताब अपने नाम किया और मिस अखंड भारत सेकेंड रनर अप भी रहीं। नई दिल्ली में वाईडब्लयूसीए के सौजन्य से भारत को एक पुन: अखंड राष्ट्र बनाने के संदेश के साथ आयोजित मिस अखंड भारत प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी रितु ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। रितु ने एक साथ दो खिताब अपने नाम कर प्रदेश और सुंदरनगर का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


सुंदरनगर की रहने वाली रितु ने प्रदेश में शिक्षा ली है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद अब एक निजी कंपनी में सेवारत है। फीट ऑफ फॉयर डांस अकेडमी की स्टूडेंट रही रितु मॉडलिंग व डांस को भी अपना पैशन मानती हैं।

नई दिल्ली में वाईडब्लयूसीए के सौजन्य से भारत को एक पुन: अखंड राष्ट्र बनाने के संदेश के साथ आयोजित मिस अखंड भारत प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी रितु ने विभिन्न राज्यों से शामिल प्रतिभागियों को कड़ी स्पर्धा देते हुए मिस अखंड भारत हिमाचल-2019 का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मिस अखंड भारत सेकेंड रनर का खिताब भी जीता है। रितु के पिता नरोतम राम तकनीकी शिक्षा निदेशालय से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता गृहणी हैं। रितु ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, बहन के साथ-साथ अपने गुरु अमित भाटिया व अमन गांधी को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें