फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीन भट्ट का फोटोशूट करेंगे आर्यन, देश भर के 1200 युवाओं को पछाड़ा

Wed, 03 Apr 2019 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
आर्यन कटोच
विज्ञापन

रामपुर के आर्यन कटोच का चयन देश के प्रसिद्ध फोटोग्राफर प्रवीन भट्ट के फोटोशूट के लिए हुआ है। देश के प्रसिद्ध फोटोग्राफर प्रवीन भट्ट आर्यन का फोटोशूट निशुल्क करेंगे। आर्यन कटोच का चयन ऑडिशन से हुआ है। ऑडिशन में देश भर के करीब 1200 युवाओं ने भाग लिया था। आर्यन कटोच ने बताया की प्रवीन भट्ट ने मार्च महीने में दिल्ली में देश के युवाओं के लिए एक फोटोशूट करवाया था।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने देश भर से युवाओं के फोटो मांगे थे। इसमें करीब 1200 युवाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। देश भर से पांच टॉप युवाओं को चुना गया। इसमें शिमला जिला के रामपुर के आर्यन कटोच का भी चयन हुआ है। युवा प्रवीन भट्ट फोटोशूट में खरे उतरे तो आने वाले समय में फिल्म उद्योग में बेहर कार्य करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें