भारत के लिए खेल चुके मंडी जिले के ऋषि धवन हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे। क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए धवन की अकादमी खोलने की योजना है। धवन परिवार के साथ सोलन के कसौली घूमने पहुंचे हैं। कसौली पहुंचने पर ऋषि ने कहा कि जब भी वक्त मिलता है, यहां की वादियों में घूमने आ जाते हैं।
कोविड संकट के बीच खेल न होने के चलते उन्हें थोड़ा समय मिला और वह इस समय को बिताने के लिए कसौली पहुंचे हैं। कसौली में वह एक निजी होटल में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में युवाओं को क्रिकेट में खेलने का मौका मिल रहा है और आने वाले दिनों में हिमाचल की टीम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह हिमाचल में अकादमी भी खोलने का प्रयास करेंगे।