आईपीएल सीजन-9 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन हिमाचल के किसी भी क्रिकेटर की बोली नहीं लग सकी है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए फिलहाल खुशखबरी यही है कि टीम इंडिया से खेल चुके मंडी के ऋषि धवन इस साल भी किंग्स इलेवन पंजाब से ही खेलेंगे।
धवन का इस टीम के साथ तीन साल का करार है। वे लगातार तीसरी साल इस टीम से खेलेंगे। धवन के पिता आरके धवन ने बताया कि रिशी इस सीजन भी किंग्स इलेवन से ही खेलेंगे। इस सीजन में धवन के अलावा अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, विपुल कुमार, पारस डोगरा पर टीमों की नजर रहेगी।
ये खिलाड़ी भी हिमाचल की तरफ से दौड़ में हैं। एचपीसीए प्रवक्ता विशाल मरवाह ने बताया कि हिमाचल के कई खिलाड़ी दौड़ में हैं। अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, विपुल और पारस डोगरा से काफी उम्मीद है।