फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: भारतीय ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलेंगे हिमाचल के ऋषि और राज

Wed, 21 Sep 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सिरमौर

सार

 हिमाचल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब एक साथ दो खिलाड़ी भारतीय ए टीम से खेलेंगे। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चेन्नई में 22, 25 और 27 सितंबर को मैच खेले जाने हैं।
विज्ञापन
मंडी के ऋषि धवन और सिरमौर के राज अंगद बावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी के ऋषि धवन और सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले राज अंगद बावा न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली तीन मैच की एक दिवसीय सीरीज में भारतीय ए टीम का हिस्सा होंगे। हिमाचल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब एक साथ दो खिलाड़ी भारतीय ए टीम से खेलेंगे। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चेन्नई में 22, 25 और 27 सितंबर को मैच खेले जाने हैं। विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर ऋषि धवन को टीम में जगह मिली है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सदस्य बावा पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


ऋषि के पिता आरपी धवन, भाई राघव को विश्वास है कि ऋषि इस मौके को चूकने नहीं देंगे और बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर से भारतीय टीम में स्थान बनाएंगे। बीसीसीआई के रेफरी और हिमाचल के पूर्व क्रिकेटर शक्ति सिंह का कहना है कि यह पहला मौका है कि जब हिमाचल से संबंधित दो युवा एक साथ भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 

पांच साल बाद आईपीएल में की वापसी
ऋषि धवन ने 2022 में पांच साल बाद आईपीएल में वापसी की। इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा था। 

पहली बार कप्तानी में हिमाचल को दिलवाई विजय हजारे ट्रॉफी 
ऋषि धवन की कप्तानी में हिमाचल की टीम ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। धवन ने 8 मैचों में 458 रन और 17 विकेट लिए थे। उन्होंने 2016 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक तीन वनडे मैच खेले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें