फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafting Championship: राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता का आगाज, ब्यास की लहरों में उतरेंगे 250 खिलाड़ी

Wed, 21 Sep 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू

सार

पिरड़ी में 8वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने हरीझंडी दिखाकर किया। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के एकमात्र राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी में बुधवार को 8वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू हो गई है। पुरुष और महिला वर्ग की इस स्पर्धा में देशभर की 13 टीमों के 250 खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। ब्यास नदी में पांच से छह किलोमीटर तक राफ्टिंग की जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में स्प्रिंट, सलालम, आएक्स और मैराथन के मुकाबले खेले जाएंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण मुकाबले नहीं खेले गए। प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन और जिला रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से करवाई जा रही है। 

विज्ञापन



शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां चार साल में दूसरी बार यह चैंपियनशिप करवाई जा रही है। उपायुक्त और जिला राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की साहसिक खेल प्रतियोगिताओं को जिले में करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन महासचिव डॉ. पीएस गुलेरिया, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक मोहन लाल शर्मा, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा मौजूद रहे।

यह टीमें लेंगी भाग
चैंपियनशिप में हिमाचल ए और बी, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़, केरल, हरियाणा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें