फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर वन से 22वें स्थान पर पहुंच गया प्रदेश

Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में चाहे एम्स हो या फिर हाइड्रो कॉलेज, सबके लिए उन्होंने केंद्र में आवाज उठाई है। हाइड्रो कॉलेज के लिए तो उन्होंने अनशन पर बैठने तक की बात की थी। पूर्व धूमल सरकार के दौरान प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन पर पहुंचा था, जिसके लिए केंद्र की ओर से धूमल सरकार को दर्जनों अवार्ड मिले थे।
विज्ञापन


लेकिन वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में अवार्ड तो दूर की बात है, प्रदेश नंबर वन से नंबर 22 पर पहुंच गया है। इससे साफ है कि सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुविधा के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं का क्या हाल है। वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह के गैर जिम्मेदाराना बयान पर भी उन्हें देश की जनता से माफी मांगने को कहा है। अनुराग ठाकुर तिरंगा यात्रा के दौरान बिलासपुर में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार के राज में सूबे में भ्रष्टाचार और माफिया का बोलबोला है। लेकिन मुख्यमंत्री अपने और परिवार पर चल रहे केसों को निपटाने में लगे हुए हैं। जिला बिलासपुर में भी खैर, खनन और नशा माफिया सरकार की छत्रछाया में काम कर रहा है, जिसे राजनेताओं का संरक्षण है। बागी बनौला में हुए मारपीट और छेड़छाड़ मामले से सूबे की छवि दूसरे राज्य में खराब हुई है। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा ईमानदार अधिकारियों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


उनके बयान को गलत पेश किया गया
उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। इसमें कहा था कि एम्स को उन्होंने मंजूर करवाया लेकिन भाजपा के बड़े नेता से उसे अपने जिले में खुलवाया। उन्होंने कहा कि एम्स हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खुलना था और वह खुल रहा है। उन्होंने साफ किया कि बिलासपुर भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। सांसद होने के नाते सब क्षेत्र उनके लिए बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें