फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क पर पलट गया ट्रक, चपेट में आए पांच वाहन, मामला दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

ट्रक हरियाणा के नारायणगढ़ से सिविल सप्लाई के चावल लेकर किन्नौर जा रहा था। कार को पास देते हुए उतराई में ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
बिरोजा फैक्ट्री के समीप दुर्घटनाग्रस्त चावल से लदा ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907 पर शहर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर बिरोजा फैक्टरी के समीप चावल की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। सड़क किनारे पार्क तीन कारें, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में आने से काफी क्षति पहुंची है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एलपी ट्रक (एचआर 68बी-6123) वीरवार रात हरियाणा के नारायणगढ़ से सिविल सप्लाई के चावल लेकर किन्नौर जा रहा था। कार को पास देते हुए उतराई में ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल (एचपी 18ए-1504) ट्रक के नीचे बुरी तरह कुचली गई, जबकि तीन कारें एचपी 71ए-9885, एचपी 14ए-3464 और एचपी 18-3878 भी इसकी चपेट में गईं।

सूचना ये भी है कि एक स्कूटी भी ट्रक के नीचे दबी हुई है। दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बुधवार मध्यरात्रि ही गुन्नूघाट पुलिस चौकी को दी। डीएसपी मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसा रात को हुआ। ट्रक के पटलने से तीन कारों, एक बाइक और एक स्कूटी को नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें