फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डंडों से पीटकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की हत्या, घर के आंगन में ही मिला खून से सना शव

Fri, 21 Jul 2023 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

जोगिंद्रनगर के हारगुनैण पंचायत के लकेहड़ गांव में 75 साल के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की हत्या का कारण पारिवारिक जमीन का विवाद भी माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे बृजमोहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिंद्रनगर में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। वीरवार सुबह संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का शव घर के आंगन से ही बरामद हुआ है। शव के नजदीक पुलिस ने खून से सने लकड़ी के दो डंडे भी बरामद किए हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। वीरवार को जोगिंद्रनगर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच आगे बढ़ाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रिखी राम 75 गांव लकेहड़ डाकघर हराबाग जोगिंद्रनगर का शव घर के आंगन में ही खून से लथपथ मिला है।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी, उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने पुलिस को सूचित कर घटनास्थल पर बुलाया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने वीडियोग्राफी की और आसपास के लोगों के अलावा परिवार के सदस्यों के भी बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन


वीरवार को ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पुलिस को हत्या से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई है। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा पाया गया है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। बताया कि जल्द ही इस मामले में आरोपी गिरफ्तार होंगे।

जमीन का विवाद बताया जा रहा हत्या का कारण
जोगिंद्रनगर के हारगुनैण पंचायत के लकेहड़ गांव में 75 साल के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की हत्या का कारण पारिवारिक जमीन का विवाद भी माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे बृजमोहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मृतक रिखी राम की दो पत्नियां हैं और पारिवारिक विवाद के चलते मृतक रिखी राम अपने बेटे श्रवण कुमार के साथ अलग रहता था। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि परिजनों के बयान और मौके पर पुलिस और फोरेंसिक जांच में जुटाए साक्ष्य के आधार पर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें