फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस की मेरिट लिस्ट में बड़ा फेरबदल

Tue, 21 Oct 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग ने एचएएस की मेरिट लिस्ट में बदलाव किया है। अब एचएएस सामान्य श्रेणी में पांच अधिकारी लिए गए हैं। इससे पहले छह शामिल थे। इनमें से एक अब सामान्य पूर्व सैनिक श्रेणी में शुमार हो गया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2012 का परीक्षा परिणाम निकाला है। अब इसमें फेरबदल किया है।
विज्ञापन


हालांकि, एचएएस की मेरिट लिस्ट में सभी 32 उम्मीदवारों के स्थान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एचएएस अधिकारियों की मेरिट में शुमार अवनिंद्र कुमार पहले मेरिट में सामान्य श्रेणी में तीसरे नंबर पर थे। अब भी वे तीसरे स्थान पर हैं, मगर उनकी श्रेणी सामान्य श्रेणी पूर्व सैनिक हो गई है।

एचएएस सामान्य श्रेणी में अब पांच लोग हैं। इनमें प्रथम स्थान पर शिखा शर्मा, दूसरे स्थान पर बाबूराम शर्मा, तीसरे स्थान पर सामान्य श्रेणी पूर्व सैनिक से अवनिंद्र कुमार, चौथे स्थान पर सामान्य श्रेणी से सुरेंद्र मोहन, पांचवें स्थान पर सन्नी शर्मा और छठे स्थान पर नरेश कुमार शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


बाकी की मेरिट लिस्ट पूर्ववत रहेगी। इनमें क्रम से अन्य अधिकारियों को एचएएस, एपीएस, तहसीलदार, बीडीओ, टीओ और एआरसीएस की मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने यह संशोधित सूची अपनी वेबसाइट पर डाल दी है।

आयोग के अवर सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि एचएएस की मेरिट सूची में आंशिक बदलाव किया गया है। इसमें तीसरे स्थान पर अवनिंद्र कुमार अब सामान्य श्रेणी के बजाय सामान्य श्रेणी पूर्व सैनिक में लिए गए हैं। बाकी की सूची पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें