इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों के अंडर-19 मुकाबलों में दिग्विजय कंवर ने अरुण कंवर को पराजित किया।
वहीं, अर्जुन वर्मा ने अर्चित सूद, कार्तिक घाबरी ने दीपक श्रीदेव, नीतिश शर्मा ने विजय नेगी, ऋतिक पुंडीर ने कंवल नैन, मोहित ने रजत, जौहर हैदी ने साहिल सिंह, यानुष हैदी ने अमित शर्मा, पीयूष घाबरी ने आशीष कुमार और गगन ग्रोवर ने ऋतिक ठाकुर को आरंभिक मुकाबले में हराया।
लड़कों के अंडर-17 मुकाबलों में कार्तिक घाबरी ने अभय शर्मा को, अरुण ने विक्रम गिल को, करण नेगी ने निखिल धौलटा को, पीयूष घाबरी ने अमित शर्मा को और अभिजीत प्रसाद ने उमेश ठाकुर को हराया। लड़कों के अंडर-15 मुकाबले में धर्मेंद्र ने अंकित मुल्टा को मात दी।
ऋतिक शर्मा ने अरुण को, गगन ग्रोवर ने रोहन वर्मा को, कर्ण नेगी ने चेतन कंवर को, समक्ष धालटा ने विशाल चौधरी को, धर्मेंद्र ने ऋतिक ठाकुर को और ऋतिक गुप्ता ने हर्ष नेगी को मात दी। लड़कों के अंडर-13 मुकाबले में हर्ष नेगी ने मृदुल को पराजित किया। लड़कियों के अंडर-13 मुकाबले में मेघा घाघटा ने अस्मिता को हराया।