फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer recruitment: हिमाचल के तीन जिलों की अग्निवीर भर्ती प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 23 May 2023 12:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल एएस नाथ ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के 2,369 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर डाल दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल एएस नाथ ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के 2,369 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


इनको विभिन्न वर्गों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल ट्रेड्समैन के लिए यह परीक्षा ऑनलाइन करवाई गई। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड ई-मेल आईडी पर अगले तीन से चार हफ्तों में डाउनलोड कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें