फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी भोजनालय में भीषण आग, तीन सिलेंडर फटे, एक कर्मी की मौत

Wed, 18 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड स्थित एजी ऑफिस के पास एक निजी भोजनालय में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि भोजनालय के किचन में काम कर रहा एक कर्मचारी जिंदा जल गया। 
विज्ञापन


वहीं, एक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार तारा भोजनालय में एक के बाद एक तीन धमाके भी हुए। इससे आग और फैल हो गई। आग की लपटें देख आसपास के भवनों में रह रहे लोग सड़क पर आ गए।

जानकारी के अनुसार आग रात करीब सवा आठ बजे भोजनालय के किचन में लगी। यह देख काम कर रहे कर्मचारी बाहर भाग गए। हादसे के वक्त इसमें कुछ लोग भी खाना खाने पहुंचे थे। ये भी तुरंत बाहर निकल गए।    सूचना मिलते ही मालरोड, बालूगंज और छोटा शिमला से दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। आग बुझाने काम शुरू किया। इसी दौरान पता चला कि किचन के अंदर काम कर रहे दो लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

ये बताया जा रहा हादसे का कारण

शीशा तोड़कर एक कर्मचारी को बाहर निकाला गया। लेकिन दूसरा कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। दमकल के 37 कर्मियों की टीम ने देर रात दस बजे तक बचाव कार्य जारी रखा। डीएफओ सुखदेव और मालरोड फायर स्टेशन आॅफिसर डीसी शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। दमकल कर्मियों के अनुसार किचन में सिलेंडर से गैस लीक होने से यह हादसा हुआ। इससे तीन सिलेंडर भी फटे। डीएफओ सुखदेव ने बताया कि आग के कारण लाखों का सामान जल गया है।
विज्ञापन

संजौली के मुख्य बाजार में आग

राजधानी के संजौली उपनगर के मुख्य बाजार में सेंट नंबर दो राम दास भवन में मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक आग भड़की। सूचना मिलने पर छोटा शिमला और माल रोड से बचाव दल मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही पड़ोसियों ने आग को शांत कर दिया था।

इस घटना में किचन की एक खिड़की जल गई थी। माल रोड फायर स्टेशन आफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण भवन की सीढ़ियों में सिगरेट फेंकना बताया जा रहा है, जिससे लकड़ी के इस मकान में आग सुलग गई।

भवन की दूसरी मंजिल में भड़की इस आग से मेहर सिंह ठाकुर के किचन की खिड़की जल गई। घटना के समय दो बच्चे अंदर थे, जिन्होंने धुआं उठने पर शोर मचाया तो पड़ोसियों की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया गया।

छोटा शिमला और माल रोड स्टेशन के बचाव दल ने आग को पूरी तरह से शांत किया। यदि यह आग भड़क जाती तो इसकी चपेट में संजौली बाजार के कई भवन आते जिससे करोड़ों का नुकसान हो सकता था।

कमरे में मौजूद बच्चों ने बताया कि कोई सीढ़ियों में आया था, उसके बाद ही यह आग भड़की। इससे संभावना जताई जा रही है कि वहां सिगरेट फेंकने से आग सुलग गई थी। आग भड़क जाती तो ये दोनों बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें