फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, अब होंगे चुनाव

Thu, 19 Dec 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
कृष्णा धीमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर परिषद पांवटा साहिब में सियासी संकट छा गया है। सफाई ठेके के नाम पर पैसे लेने का कथित वीडियो वायरल होने से बैठक में हंगामा हुआ तो नप उपाध्यक्ष के बाद अध्यक्ष ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने इस्तीफे को मंजूर कर आगामी कार्रवाई के लिए शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजा है। इसके बाद शहरी विकास विभाग शेडयूल तय कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाएगा।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा को पैसे लेते हुए दिखाया गया है। उसमें एक अन्य व्यक्ति की आवाज भी है। आरोप हैं कि यह आवाज अध्यक्ष के पति की है। बुधवार को नगर परिषद की बैठक में खूब हंगामा हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने भी इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा उपायुक्त ने मंजूर कर लिया है। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि इस्तीफा मंजूर कर शहरी विकास विभाग को भेजा जा रहा है। विभाग चुनाव का शेडयूल तय कर भेजेगा। इसके बाद चुनाव करवाए जाएंगे। उधर, अब नगर परिषद पर सियासी संकट खड़ा हो गया है। नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अब चुनाव करवाए जाएंगे। भाजपा एक तरफ डैमेज कंट्रोल में जुटी है तो दूसरी तरफ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को भी रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा की घेराबंदी तेज कर दी है। विधायक सुखराम चौधरी ने विजिलेंस जांच करवाने की सिफारिश करने की बात कही है तो युवा कांग्रेस ने बैठक में विधायक से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा। बहरहाल, पांवटा साहिब नगर परिषद में कथित वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें