शोघी क्षेत्र के जंगल में मृत मिला नेपाली
शिमला। राजधानी से सटे शोघी क्षेत्र के जंगल से एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी पहचान वीर बहादुर (52) पिता गंगादेव, गांव पिलका जिला रोलपा निवासी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इसकी गिरने से मौत हुई है। मृतक 25 दिसंबर से घर से काम पर निकला था। इसके बाद से लापता चल रहा था। इस बीच परिजनों ने अपने स्तर पर इसकी तलाश शुरू की लेकिन 3 दिन बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। शोघी-पोहघार सड़क पर नेपाली जंगल में मृत मिला। बालूगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।