फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली के खरोटा गांव निवासी डॉ. अभिषेक ने पास की आईएनआईएसएस सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा

Fri, 31 May 2024 09:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली के खरोटा गांव निवासी डॉक्टर अभिषेक धीमान ने आईएनआईएसएस एसएस सुपर स्पेशलिटी के ऑल इंडिया एग्जाम में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले वह हिमाचल के दूसरे डॉक्टर हैं। 
विज्ञापन
डॉक्टर अभिषेक धीमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल जवाली के खरोटा गांव निवासी डॉक्टर अभिषेक धीमान ने आईएनआईएसएस एसएस सुपर स्पेशलिटी के ऑल इंडिया एग्जाम में प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ऑल इंडिया एग्जाम में केडीएम कार्डियो रेडियोलॉजी एंड एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले वह हिमाचल के दूसरे डॉक्टर हैं। इस समय जिला मंडी के सिविल अस्पताल सुंदरनगर में बतौर एमडी रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत हैं।

विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब डॉक्टर अभिषेक तीन साल के लिए कार्डियो रेडियोलॉजी एंड एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन विभाग एम्स नई दिल्ली में प्रशिक्षण लेंगे। डॉक्टर अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई डीएवी चलवाड़ा में हुई है। उन्होंने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस और फिर रेडियोलॉजी में एमडी की परीक्षाएं पास कीं। इसके बाद डॉ. अभिषेक धीमान तीन साल तक टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें