फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मोदी के 25 साल के सफर पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

विज्ञापन
बुधवार को सेवा संकल्प अभियान , सेवा ज्योति प्रोग्राम के तहत रिज मैदान शिमला में एक खास रंगोली ब
विज्ञापन
वाइब्रेशन हॉल में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
विज्ञापन

गरीब कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए योजनाओं के लाभ का किया उल्लेख
लोअर बाजार से रिज मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा, रंगोली के जरिए योजनाओं की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला शिमला ने बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान पर रंगोली बनाकर केंद्र सरकार की ओर से देश और हिमाचल में किए कार्यों को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वाइब्रेशन हॉल में हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव सुना। इस दौरान सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष केवल सत्ता में रहने का कालखंड नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार के अनुसार 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन और 60 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों को मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है और विकसित भारत का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। सेवा ज्योति को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए गरीबों की सहायता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोअर बाजार से सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। रिज मैदान पर रंगोली कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, गणेश दत्त सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें