डॉ. जागृति ने उच्च घनत्व वाले सेब बगीचों के लिए कुशल सिंचाई और फर्टिगेशन सारिणी विकसित करने पर काम किया है।
- फोटो : अमर उजाला
जागृति को 7 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वार्षिक सेमिनार में इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। नौणी विवि के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने जागृति और उनके पीएचडी गाइड डॉ. जेसी शर्मा को बधाई दी है। जागृति ने अपने माता-पिता, विश्वविद्यालय के संकाय, विशेष रूप से अपने रिसर्च गाइड का आभार जताया है।