कंद वाली सब्जियां, चावल खाने से घटता है जीआई
शोधकर्ताओं ने पाया है कि दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए मुख्य भोजन चावल को कुछ कंद फसलों के साथ मिलाने से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) काफी कम हो सकता है। उच्च जीआई वाला भोजन रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाता है, जिससे मधुमेह और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। चावल आसानी से पचने वाले स्टार्च के कारण उच्च जीआई वाला भोजन है।
पाचन प्रक्रिया को करती है धीमा
शोधकर्ताओं के अध्ययन में कई प्रकार के चावल का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया कि जिमीकंद और कचालू जैसी कंद वाली फसलों को शामिल करने से भोजन का समग्र जीआई कम हो गया। ये कंद फसलें फाइबर और अन्य लाभकारी यौगिकों से भरपूर होती हैं, जो स्टार्च के पाचन को धीमा कर देती हैं।