फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला स्वास्थ्य और मनोरोग पर अब आईजीएमसी में होंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्ययन का नया डिजाइन होगा तैयार, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय कॉलेज ऑफ मेडिसिन करेगी सहयोग
विज्ञापन

यूएसए के तीन प्रोफेसरों ने चिकित्सकों के साथ की चर्चा
शोध कार्यों के लिए सरकार व यूनिवर्सिटी के बीच हुआ करार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में महिला स्वास्थ्य और मनोरोग से जुड़े विषयों पर शोध कार्य किए जाएंगे। इसके लिए शोध अध्ययन का नया डिजाइन तैयार करने के साथ नए शोध प्रश्नों और चिकित्सा आंकड़ों के सांख्यिकीय विश्लेषण पर भी काम होगा।
इसके बाद शोध निष्कर्षों को प्रकाशित किया जाएगा। यह कार्य अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से एडब्ल्यूईएसओएमई पहल के तहत किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिका से आए तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों ने संबंधित विभागों के चिकित्सकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शोध कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार और अमेरिका की यूनिवर्सिटी के बीच करार हुआ है। इसके बाद अमेरिकी विशेषज्ञों की टीम ने आईजीएमसी का दौरा किया। इस दौरान महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रोफेसरों ने फैकल्टी सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं में नई बीमारियों की पहचान के लिए जरूरी जांच और परीक्षणों को बढ़ावा देना आवश्यक है। इससे बीमारियों की समय रहते पहचान करने और उनके बेहतर उपचार की दिशा में काम करना आसान होगा। इसके अलावा, मनोरोग विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से जुड़े पहलुओं पर भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

शोध कार्यों को आगे बढ़ाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए विशेषज्ञों ने चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श किया। कार्यशाला में आईजीएमसी और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) चमियाना के विभिन्न विभागों के 30 फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय कॉलेज ऑफ मेडिसिन के तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों डॉ. मीनाक्षी अय्यर, डॉ. मनु राज सूद और डॉ. स्टीवन वीन ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें