फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धनतेरस पर बर्तनों की खनक और सोने से चमकेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्तनों के साथ धनिया की खरीद भी मानी जाती है शुभ, नई झाड़ू और पान का पत्ता खरीदने की भी मान्यता कल सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी त्रयोदशी तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना का पर्व धनतेरस इस बार शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। शहर के बाजार धनतेरस पर सुबह आठ बजे खुल जाएंगे। इसके लिए कारोबारियों ने अतिरिक्त स्टॉक भी मंगवा लिया है और श्रमिक भी तैनात किए हैं।

मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी, बर्तनों और अन्य नई वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की बरकत बनी रहती है। साबुत धनिया, नई झाड़ू, पान का पत्ता और कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद के अनुसार इस वर्ष छह नवंबर को सुबह 10:30 बजे त्रयोदशी तिथि शुरू होगी जिसका समापन सात नवंबर को सुबह 10:57 बजे होगा।
विज्ञापन


मान्यता है कि इस दिन घर में नई वस्तुएं लाने से सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा वर्षों पुरानी है। इसके अलावा पीतल के बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व है।


धनतेरस पर छह नवंबर को प्रदोष काल शाम 5:49 से रात 8:23 बजे तक रहेगा। धनतेरस की पूजा के लिए प्रदोष काल को सर्वोत्तम समय माना जाता है। इस तरह इस बार धनतेरस पर कुबेर, मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए करीब ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन



बिक्री के लिए पहुंचा पीतल का कुकर
शहर के लोअर बाजार में इस वर्ष पहली बार पीतल का कुकर बिक्री के लिए पहुंचा है। इसकी कीमत 4,000 से 6,000 रुपये तक है। यह ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा, बाजार में कांसे के डिनर सेट भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 15,000 से 22,000 रुपये तक है। लोअर बाजार के बर्तन कारोबारी संजय राणा ने बताया कि इस बार ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए धनतेरस के लिए पीतल, तांबे और नए डिजाइनों वाले बर्तन मंगवाए गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें