फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में बिना सूचना गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनधिकृत अवकाश पर रहते हुए वेतन जारी होने पर प्रशासन नाराज, अधिकारियों को निर्देश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने नियंत्रक एवं शाखा अधिकारी ने अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों की मासिक अनुपस्थिति रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। विभाग विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की मासिक अनुपस्थिति रिपोर्ट समय पर वित्त अधिकारी को नहीं भेज रहे हैं। इसके चलते ऐसे कर्मचारियों को भी वेतन जारी हो रहा है जो बिना अनुमति अवकाश पर हैं, जिसे विश्वविद्यालय प्रबंधन ने गंभीर लापरवाही माना है।
यह मामला हाल के महीनों में प्रशासन के संज्ञान में आया है जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अनुपस्थिति रिपोर्ट समय पर न भेजे जाने से वित्तीय अनुशासन प्रभावित हो रहा है और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों, प्रभारी अधिकारियों, नियंत्रक एवं शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की अनुपस्थिति रिपोर्ट हर माह अनिवार्य रूप से 23 तारीख तक वित्त अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। अनुपस्थिति रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि अनधिकृत अवकाश पर रहते हुए वेतन भुगतान जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस व्यवस्था के सख्त पालन से न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि वित्तीय अनुशासन भी सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रेजिस्टरार ज्ञान नेगी ने बताया कि सभी शिक्षण विभागों, संस्थानों, केंद्रों, कार्यालयों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्र, कंप्यूटर केंद्र, निर्माण एवं रखरखाव शाखा सहित सभी संबद्ध इकाइयों को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें