फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka Shimla Rail Track: मरम्मत शुरू, 5 सितंबर तक बहाल हो सकता है कालका-शिमला रेल ट्रैक

Fri, 25 Aug 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

बरसात से हुए नुकसान को देखने के लिए रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों की टीम भी ट्रैक का मुआयना कर चुकी है। कई जगहों में कार्य को शुरू करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रैक। - फोटो : अमर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को 5 सितंबर तक बहाल करने का दावा रेलवे बोर्ड ने किया है। बरसात से हुए नुकसान को देखने के लिए रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों की टीम भी ट्रैक का मुआयना कर चुकी है। कई जगहों में कार्य को शुरू करवा दिया गया है।

विज्ञापन


जबकि, कंडाघाट से शिमला के बीच भी ट्रैक से पेड़ और मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मौसम साफ रहा तो कालका से सोलन के बीच पांच सितंबर के तक रेलवे बोर्ड ट्रेन चलाने का दावा कर रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है बरसात में ट्रैक को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और सभी ट्रेनें रद्द की गई हैं। वर्तमान में ट्रैक पूरी तरह से प्रभावित है।

बोर्ड ने ठेकेदारों को तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं तकनीकी टीमें भी कार्य का निरीक्षण कर रही है। बारिश के बाद कई जगहों में ट्रैक पर लगे डंगें टूट गए हैं। टकसाल से धर्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच भी कई जगह लाइन के नीचे बने नाले टूट गए हैं। इससे यहां पर ट्रैक हवा में लटक गया है।
विज्ञापन


बारिश के कारण ट्रैक को काफी नुकसान हुआ है। उच्चाधिकारियों की टीम भी मुआयना कर चुकी है। अब ट्रैक को बहाल करने का कार्य भी शुरू हो गया है। मौसम साफ रहता है तो जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -हरि मोहन, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें