फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैहली-शोघी सड़क का मरम्म्त कार्य शुरू, 70 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में सड़क को पहुंचा है भारी नुकसान
विज्ञापन

तारादेवी मंदिर भी इस सड़क से जाते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोक निर्माण विभाग ने मैहली-शोघी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मरम्मत के लिए लगभग 70 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

अधिकारियों ने कहा है कि मरम्मत के लिए और पैसा जारी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सड़क से मलबा हटा रहा है। सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया था। लोक निर्माण विभाग जेसीबी मशीन की मदद से पहले सड़क को खोद रहा है। खुदाई के बाद सड़क की दोबारा मेटलिगं और टारिंग की जाएगी। इससे खस्ताहाल सड़क में सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत के लिए पहले चिह्नित की जगहों पर डंगे लगाएगा। इसके बाद पूरी सड़क के किनारों पर जल निकासी के लिए नालियां बनाई जाएंगी फिर गड्ढों को भरा जाएगा। लगभग तीन किलोमीटर हिस्से में मेटलिंग होगी। काफी समय से मैहली-तारादेवी-शोघी सड़क की हालत खराब है।
विज्ञापन


पिछले साल हुई अत्यधिक बारिश से सड़क की हालत खराब हो गई थी। 22 किलोमीटर सड़क का लगभग तीन किलोमीटर हिस्सा कच्ची सड़क में बदल गया है। सड़क पर पूरा दिन ट्रकों की आवाजाही होती है। तारादेवी मंदिर जाने के लिए भी लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लालपानी पुल तक सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। सड़क की मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये जारी किए हैं। इसके बाद सड़क की मरम्मत के लिए और पैसा जारी किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें