फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में गूंजी हिमाचल की बेटी की सुरीली आवाज

Sun, 06 Dec 2015 09:46 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित चौहान के बाद बॉलीवुड में एक और हिमाचली आवाज गूंजी है। मंडी की शिवरंजनी सिंह की सुरीली आवाज का लोहा भी बॉलीवुड ने माना है। हालिया रिलीज फिल्म हेट स्टोर-3 में शिवरंजनी सिंह ने टाइटल सांग में आवाज दी है। यह गाना खासा हिट जा रहा है। इससे पहले भी शिवरंजनी सिंह बॉलीवुड में कई गाने गा चुकी हैं, पर इस गाने ने शिवरंजनी को अलग पहचान दे दी है।
विज्ञापन


मंडी से पूर्व रणजी क्रिकेटर शक्ति सिंह की बेटी शिवरंजनी सिंह ने 21 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड में धाक जमाई है। उन्होंने हेट स्टोरी तीन फिल्म में साढ़े चार मिनट के टाइटल सांग ...लव टू हेट यू को आवाज दी है। इससे पहले शिवरंजनी सिंह सिक्सटीन फिल्म के टाइटल सांग के इंगलिश पार्ट को गा चुकी हैं।

पढ़ाई के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में बतौर गायिका शिवरंजनी गाने के इंगलिश पार्ट गाती रही हैं। वेलकम टू कराची में भी वह एक गाना गा चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व मुंबई में कॉलेज के एक समारोह में शिवरंजनी की परफारमेंस को साजिद ने देखा।
विज्ञापन


इससे प्रभावित होकर उन्होंने शिवरंजनी को उनके कार्यालय बुलाया। यहीं से उनकी बॉलीवुड में बतौर गायिका कैरियर की शुरूआत हुई। शिवरंजनी ने इंटरनेशनल ट्रैक फीड माइ साउल को भी अपनी आवाज दी है। शिवरंजनी के पिता शक्ति सिंह ने कहा कि उन्हें बेटी शिवरंजनी पर नाज है।

हन्ना मोंटाना पॉप शो में अव्वल रही हैं शिवरंजनी- 2008 में हन्ना मोंटाना पॉप स्टार ड्रीम कांटेस्ट में शिवरंजनी सिंह पहले स्थान पर रही हैं। इस कांटेस्ट में भारत से करीब एक लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें हिमाचल की बेटी की आवाज का जादू सबके सिर चढ़ कर बोला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें