फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई, हटने लगे अवैध कब्जे

Fri, 11 Mar 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दलाश(कुल्लू)
विज्ञापन
दलाश क्षेत्र में वन भूमि से अवैध कब्जे हटाते पुलिस और विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आनी उपमंडल के दलाश क्षेत्र में वीरवार से वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने वीरवार को अवैध कब्जा कर लगाए सेब के बगीचों में 315 पेड़ों पर आरी चलाई। वन विभाग ने कुल्लू जिले की दलाश पंचायत से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। वीरवार को 32 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा छुड़वाया गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ताकि कार्रवाई के दौरान कोई अनहोनी घटना न हो। 
विज्ञापन


वीरवार से आनी उपमंडल में वन विभाग ने अवैध कब्जों को हटाने का काम जोर शोर से शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से समूचे क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि यह कार्य हाईकोर्ट के आदेशों पर किया जा रहा है। विभाग की कार्रवाई से कई साल से वन भूमि पर फलदार बगीचे तैयार कर मोटी कमाई खाने वाले लोगों की नींद उड़ गई है। 

वीरवार को वन विभाग ने अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत दलाश पंचायत में सेब के पेड़ों पर आरी चलाई । इस मौके पर डीएसपी आनी सुरेश चौहान, आरओ नित्थर लायक राम, बीओ दलाश गोवर्धन दास, बीओ नित्थर प्रताप चंद, एएसआई लूहरी दिलू राम, वन विभाग कानूनगो रणवीर सिंह, राजस्व विभाग कानूनगो बिंणी राम, वन रक्षक दलाश श्याम लाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सभी लोगों से छुड़ाए जाएंगे कब्जे- वन विभाग लूहरी के डीएफओ बीके अग्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दलाश पंचायत के परस राम से वन भूमि का अवैध कब्जा छुड़वाया है। इस व्यक्ति ने 32 बीघा वन भूमि पर करीब 315 सेब के पौधे लगाए थे। विभाग के कर्मचारियों ने इन पेड़ों को काट दिया है। आनी उपमंडल के तहत अवैध कब्जों के 2200 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। इन सभी अवैध कब्जों को हटा कर वन भूमि को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे उपमंडल में अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें