फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नकली दवाई बनाने वाले आरोपियों की छह दिन और बढ़ी रिमांड

Sat, 26 Nov 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

सोलन जिले के बद्दी के हनुमान चौक के समीप डीआईसी के प्लॉट नंबर 29 में नकली दवाएं बनाने वाले तीनों आरोपियों को शनिवार को नालागढ़ की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों की छह दिन और रिमांड बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के हनुमान चौक के समीप डीआईसी के प्लॉट नंबर 29 में नकली दवाएं बनाने वाले तीनों आरोपियों को शनिवार को नालागढ़ की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों की छह दिन और रिमांड बढ़ा दी है।उल्लेखनीय है कि यह प्लॉट अन्य कार्य के लिए लिया हुआ था लेकिन यहां पर नकली दवाइयां बनाई जा रही थीं। रातोंरात इन दवाइयों को तैयार करके हिमाचल से बाहर छोटी गाड़ियों में भेजा जाता था।

विज्ञापन


आरोपियों में आगरा के मोहित बंसल, मध्य प्रदेश के विजय कौशल और उत्तर प्रदेश के अतुल गुप्ता शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि आरोपियों को क्रास जांच के लिए टीम आगरा भी लेकर गई थी। टीम ने मोहित बंसल के स्टोर और दुकान पर छापा मारा था। उन्होंने बताया कि रिमांड में कुछ और राज सामने आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें