फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत, टांडा अस्पताल में शुरू हो गईं सभी ओपीडी

Wed, 09 Jun 2021 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आते ही अब अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी लंबे समय बाद करीब सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं।  जानकारी के अनुसार पहले टांडा मेडिकल कॉलेज में बने मेक शिफ्ट अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी दे रहे थे। इस कारण टांडा में ज्यादातर ओपीडी बंद पड़ी थी और कोरोना के अलावा अन्य मरीजों को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ा रहा था।

विज्ञापन


टांडा अस्पताल में केवल इमरजेंसी में ही मरीजों को देखा जा रहा था। मगर अब अस्पतालों और जिला कांगड़ा में कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। अस्पतालों में भी अब बेहद कम संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिस कारण अब डॉक्टर फिर से अस्पताल में अन्य मरीजों की ओर ध्यान दे रहे हैं। इस समय टांडा मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन, आर्थो, बच्चों, ईएनटी आदि की ओपीडी शुरू की जा रही है। 

धर्मशाला में एक समय पर चल रही एक ओपीडी
कोविड अस्पताल धर्मशाला में ज्यादातर डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड वार्ड में होने के कारण एक समय पर एक ही ओपीडी चल पा रही है। अस्पताल में कभी मेडिसिन, आर्थो तो कभी अन्य ओपीडी चल रही हैं। वहीं इमरजेंसी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की सुविधा पहले की तरह ही चल रही है। अस्पताल में कुछ ओपीडी डाक्टर न होने के कारण नहीं चल रहा पा रही हैं। - डॉ राजेश गुलेरी, एमएस टांडा।
विज्ञापन


टांडा में शुरू हुई सभी आपीडी : डॉ. सुशील
कोरोना के मामले कम होते ही अब अस्पतालों में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है, जिस कारण अब डॉक्टर भी कोरोना की बजाय अन्य ओपीडी को चला रहे हैं। इस समय टांडा अस्पताल में हर ओपीडी चल रही हैं।- डॉ. सुशील शर्मा। एमएस टांडा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें