फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में वरिष्ठता के आधार पर बागवानों को दी जा रही सहायता राशि

Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले दो साल से 31 जनवरी 2020 तक प्रदेश के उद्यान विभाग की ओर से विभिन्न परियोजनाओं के तहत 2306.25 लाख रुपये की राशि 6966 बागवानों को देय है। यह जानकारी बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने किन्नौर के विधायक के सवाल के लिखित जवाब में दी है। जवाब में बताया है कि यह सहायता राशि बागवानों को वरिष्ठता के आधार पर उपलब्ध बजट के अनुसार प्रदान की जा रही है जो सतत प्रक्रिया है।

विज्ञापन


बागवानों का 24.49 करोड़ बकाया, वित्तीय संकट की वजह से नहीं हुआ भुगतान
 प्रदेश सरकार ने विधायक राकेश सिंघा के सवाल के जवाब में कहा है कि एचपीएमसी को बागवानों को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत 2449.19 लाख रुपये अदा करना है। रकम इसलिए नहीं चुकाई जा पा रही है क्योंकि दागी सेब की मात्रा पिछले साल की तुलना में खासी बढ़ गई है। जबकि, इस मद में पिछले साल के अनुसार ही बजट आवंटित किया गया था। लेकिन एचपीएमसी की माली हालत ठीक न होने की वजह से बागवानों को 2013-14 से अब तक अदा की जाने वाली रकम का ब्याज नहीं चुकाया जा सका है। 

विज्ञापन

जल जीवन मिशन के दूसरे चरण का काम शुरू : महेंद्र सिंह 

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में काम शुरू हो गया है। यह योजना पूरे प्रदेश में चलेगी। इसमें कई क्षेत्र कवर होंगे। करसोग के भाजपा विधायक हीरा लाल ने प्रश्नकाल में पेयजल योजनाओं पर लगाए सवाल पर कहा कि दो साल में करसोग में छह पेयजल योजनाएं मंजूर की गई हैं।

करसोग क्षेत्र में 35 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि कुछ हुआ ही नहीं, पर हुआ है। मंत्री महेंद्र सिंह बोले, सबसे बड़ी योजना चुराग क्षेत्र को लाभ देगी। यह 25 करोड़ रुपये की योजना है। मांहू नाग योजना का 90 फीसदी काम पूरा होगा। सारे काम शुरू होंगे। करसोग में छह उठाऊ पेयजल योजनाओं के लिए 46.19 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। 

टीसीपी से गांव को बाहर करने के लिए कमेटी करेगी निरीक्षण 
टीसीपी से गांव को बाहर करने के लिए प्रदेश सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित की है। जल मंत्री महेंद्र सिंह इसके अध्यक्ष हैं जबकि, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर इसके सदस्य हैं। यह कमेटी गांवों का दौरा करेगी। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने यह जानकारी विधायक राजेश ठाकुर की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें