फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पीजीआई जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, चंडीगढ़ में धर्मशाला बनवा रहे हिमाचली

Sat, 29 Apr 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/टिहरा (मंडी)

सार

धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा रही है।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दृढ़ निश्चय हो तो असंभव कुछ नहीं होता। इसका उदाहरण चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों ने दिया है। चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों की एक संस्था पीजीआई जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण करवा रही है। जन कल्याण सेवा सोसायटी ट्राईसिटी इस काम का बीड़ा उठाया है। अब किसी भी मरीज और तीमारदार को अस्पताल के बाहर और सड़कों पर रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी।

विज्ञापन


इस धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा रही है। उनको चंडीगढ़ जैसे शहर में हजारों रुपये खर्च करके कमरे लेने की जरूरत नहीं होगी। संस्था के महासचिव ने बताया कि उनकी सोसायटी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने भी दिया मदद का आश्वासन
बीते शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में पहुंचे तो उनका अखिल संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन राजेश ठाकुर, अध्यक्ष जगदेव पटियाल समस्त ट्राईसिटी सनातन धर्म प्रेमी, जन कल्याण सेवा सोसायटी के महासचिव केसी ठाकुर, प्रधान मदन लाल डोगरा, कोषाध्यक्ष ओंकार चंद ठाकुर, सलाहकार विक्रम राणा व सभी सम्मानित सदस्यों ने मुख्यमंत्री  का स्वागत किया और इस धर्मशाला के निर्माण की जानकारी साझा की। सीएम ने सरकार की तरफ से भी मदद करने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें