फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मार्च में खुल जाएगा रोहतांग

Tue, 01 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/केलांग
विज्ञापन
विज्ञापन
कम बर्फबारी की वजह से इस बार रोहतांग दर्रा मार्च महीने में ही बहाल हो सकता है। 486 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह सामरिक सड़क मार्ग को पहली बार रिकॉर्ड समय पर खोला जाएगा। पिछले साल ब्यासनाला में 20 से 40
विज्ञापन


फीट, राहनीनाला में 60 से 90 फीट जबकि रोहतांग में 10 से 30 फीट तक बर्फ गिरी थी। लेकिन इस साल ब्यासनाला में 10 से 20 फीट, राहनीनाला में 30 से 40 फीट और रोहतांग में महज तीन फीट बर्फ है। कुछ जगहों पर तो बर्फ पिघल चुकी है।

मंगलवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ हटाने का काम शुरू किया है। 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बर्फ हटाने का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि इस बार बर्फ कम है।
विज्ञापन


लिहाजा, काम 20 किलोमीटर आगे ब्यासनाला से शुरू किया है। मार्च 2015 में यह काम कोठी से शुरू किया गया था। उन्होंने दावा किया कि मार्च महीने में ही रोहतांग को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। 30 अप्रैल तक बारालाचा दर्रा भी खोल दिया जाएगा।

बर्फ हटाने के लिए बीआरओ ने तीन टीमें बनाई हैं। टीम एक ब्यासनाला, टीम दो कोकसर और टीम तीन जिस्पा से सरचू तक बर्फ हटाएगी। हर टीम को दो बुलडोजर, एक रोलबा, एक जेसीबी दी गई है। लाहौल में एक सुप्रा स्नोकटर

के साथ कुल 13 मशीनें हैं। इस अभियान में 80 जवानों के साथ अधिकारी भी डटे हैं। मनाली की ओर से दो जेई, एक ओसी, जिस्पा की ओर से ओसी विजय कुमार और कोकसर से 94 आरसीसी के ओसी बर्फ हटाने की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


यातायात के लिए कब-कब खुला रोहतांग
वर्ष=========खुलने का समय
2010=======27 अप्रैल
2011=======27 मई
2012=======14 मई
2013=======2 मई
2014=======7 मई
2015=======23 मई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें