फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर करो मिड-डे मील की शिकायत

Sun, 25 Feb 2018 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के संबंध में समस्या और शिकायत दर्ज करवाने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मध्याह्न भोजन से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने को टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


कुल्लू जिले के चेष्टा स्कूल में जातीय भेदभाव और छूआछूत का मामला सामने आने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से लोग 1800-180-8007 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिक्षा निदेशालय शिकायत पर फौरन कार्रवाई करेगा। 

शिकायत आने वाले स्कूल में अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक साढ़े पांच लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। इन्हें रोजाना निशुुल्क मध्याह्न भोजन करवाया जाता है।
विज्ञापन


मिड-डे मील से संबंधित कई समस्याओं से स्कूली बच्चों का जूझना पड़ता है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए सही प्रक्रिया की पूरी जानकारी न होने से शिकायत संबंधित कई मामले दब जाते हैं।

ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रसार करने का फैसला लिया है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा ने बताया कि टोल फ्री नंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में स्थापित किया गया है।

इस नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान भी बच्चों को जातीय भेदभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें