फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राहत: हिमाचल में मार्च से सरकारी राशन डिपो में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल

Sat, 12 Feb 2022 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। राशन उपभोक्ताओं को मार्च महीने से डिपुओं में और सस्ता रिफाइंड मिलेगा। 
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बीपीएल राशन उपभोक्ताओं को मार्च से रिफाइंड तेल 11 रुपये और एपीएल को 13 रुपये सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। फाइनांशियल बिड में अडानी कंपनी का रेट सबसे कम 131.91 रुपये आया है। इस पर प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। एपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड 122 रुपये, जबकि गरीब परिवारों को 104 रुपये तक मिलेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड 135 रुपये और बीपीएल को 115 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


25 फरवरी के बाद अडानी कंपनी रिफाइंड की सप्लाई शुरू कर देगी। मार्च से उपभोक्ताओं को यह मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में राशनकार्ड धारक परिवारों की संख्या 19.20 लाख है। इनमें करीब 11 लाख एपीएल, 6 लाख बीपीएल और अन्य आयकर दाता परिवार हैं। वर्तमान सरकार हिमाचल के राशनकार्ड परिवारों को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दे रही है।

आटा और चावल केंद्र सरकार प्रदेश के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। उधर, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सरसों तेल के बाद अब रिफाइंड का भी टेंडर फाइनल किया गया है। टेंडर में पांच कंपनियों ने भाग लिया था। सबसे कम रेट वाली अडानी कंपनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी ने 131.91 रुपये सबसे कम रेट भरा था। इस पर सरकार सब्सिडी देगी। पहले की अपेक्षा उपभोक्ताओं को और सस्ता तेल मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें