फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रस्साकशी में रीना और गोला फेंक स्पर्धा में सोनू रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दिवस पर डुब्लु में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में अंजना प्रथम और मीना रही द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक की पंचायत बलोग के डुब्लु में जागरूकता और एकता ग्राम संगठन के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय डुब्लु की सीएचटी पुष्पा शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

ग्राम संगठन की प्रधान प्रोमिला और उपप्रधान सोनू शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं और समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सोनू शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ में अंजना प्रथम, मीना द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरी दौड़ में सोनू ने प्रथम और बीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ (वरिष्ठ वर्ग) में बेबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में विवो कंपनी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन की पदाधिकारी रीना, मीरा सहित क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें