फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaggal Airport: भारी बारिश से गगल एयरपोर्ट पर उड़ानों में कमी, 4300 रुपये तक सिमटा दिल्ली-धर्मशाला का किराया

Wed, 12 Jul 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तबाही की बारिश के बाद अब जिला कांगड़ा में दिल्ली से आने वाली फ्लाइटों की संख्या में कमी आई है। किराये में भी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट कांगड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का असर हवाई सेवाओं में भी देखने को मिला है। तबाही की बारिश के बाद अब जिला कांगड़ा में दिल्ली से आने वाली फ्लाइटों की संख्या में कमी आई है। किराये में भी कमी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गगल एयरपोर्ट पर पर्यटन सीजन के चलते मौजूदा समय में आठ उड़ानें राजधानी दिल्ली से धर्मशाला के लिए उड़ान भरती हैं।

विज्ञापन


इतनी ही फ्लाइटें धर्मशाला से दिल्ली रवाना होती हैं। लेकिन अब उड़ानों की संख्या घटकर पांच रह गई है। किराये में भी भारी कटौती दर्ज हुई है। पर्यटन सीजन के दौरान यहां दिल्ली से धर्मशाला तक का किराया प्रति सीट छह हजार से शुरू होकर 10 से 15 हजार रुपये तक पहुंच जाता था, लेकिन मौजूदा समय में यह 4000 से 4300 रुपये तक सिमट गया है।

वीकेंड पर शुक्रवार के दिन ही इंडिगो के विमानन में 24 हजार रुपये किराया दर्शाया गया है, जबकि अन्य विमानन कंपनियों की उड़ानों में यह किराया सामान्य ही है। कम हुईं फ्लाइटों में एलांयस एयर और स्पाइस जेट विमानन कंपनी ने अपनी उड़ानों की संख्या में कमी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस दिन कितनी उड़ानें और कितना किराया (रुपये में)
दिनांक उड़ानें न्यूनतम अधिकतम
12 जुलाई 5 4037 4168
13 जुलाई 7 4089 4168
14 जुलाई 5 4167 24355
15 जुलाई 6 4037 4377
16 जुलाई 7 4064 4168

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें