फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिजनेस कॉलेज की छत पर गिरे 3 पेड़ लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर रूम में रखा फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने किया मौके का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के बिजनेस कॉलेज एवालॉज में भारी बारिश के चलते सोमवार को रात को करीब 12 बजे एक साथ तीन पेड़ कॉलेज के क्लास और स्टोर रूम पर गिर गए। इससे क्लास रूम में रखा फर्नीजर, लेक्चर स्टैंड, व्हाइट बोर्ड सहित छत टूट गई है। इस क्लास रूम के साथ बना स्टोर रूम भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें रखा फर्नीचर और सामान बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन


बारिश और पेड़ों के गिरने के कारण यूसीबीएस के परिसर के मैदान और चार दीवारी में दरारें आई हैं। इसके ढहने का भी खतरा पैदा हो गया है। पहले से क्लास रूम की कमी से जूझ रहे कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में बीबीए और बीसीए कोर्स की कक्षाएं बैठाने को समस्या खड़ी हो गई है। विवि के निर्माण डिविजन के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। दस दिन में नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। विवि के निर्माण डिविजन को इसी सीमित समय में क्लास रूम की मरम्मत करवानी होगी। यूसीबीएस के निदेशक प्रो. पवन कुमार गर्ग ने बताया कि एक क्लास रूम और एक स्टोर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कॉलेज के प्रांगण और चार दीवारी में भी दरारें आना शुरू हो गई हैं, जिससे इसके ढहने का खतरा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें