पुलिस हेडक्वार्टर की मासिक रिव्यू बैठक में महकमे में खाली पड़े करीब दो हजार पदों को जल्द भरने का फैसला लिया गया। डीजीपी संजय कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी जिलों से खाली पदों का ब्योरा मांगकर उन्हें रिपोर्ट दें। रिपोर्ट मिलते ही राज्य सरकार से खाली पदों को भरने की मंजूरी ली जाएगी।
डीजीपी ने प्रमोशन के मामलों को निपटाने की भी हरी झंडी दी। उन्होंने एक महीने के भीतर प्रमोशन के मामलों की सूची तलब की है। डीजीपी ने बैठक में यह भी साफ किया कि अगले महीने रिव्यू बैठक में निर्देशों की पालना को गंभीरता से देखा जाएगा।