फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: हिमाचल में लटक गईं हजारों भर्तियां, अब लोकसभा चुनाव के बाद ही हो पाएंगी नियुक्तियां

Sun, 17 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से टीजीटी, जेबीटी, कंप्यूटर शिक्षकों की भर्तियां लटक गई हैं। 
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब लोकसभा चुनाव के बाद ही स्कूलों में हजारों शिक्षक नियुक्त होंगे। देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से टीजीटी, जेबीटी, कंप्यूटर शिक्षकों की भर्तियां लटक गई हैं। दो दिन पहले 1023 टीजीटी का बैचवाइज भर्ती के माध्यम से चयन हुआ है। इन शिक्षकों को नियुक्तियों के लिए अब जून तक इंतजार करना होगा। 1161 परों पर जेबीटी की बैचवाइज भर्ती का परिणाम भी जून में ही जारी होगा। कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता के 985 पद भरने को विज्ञापन जारी करने पर भी रोक लग गई है।   प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विगत 13 मार्च को अक्तूबर-नंवबर 2023 के दौरान हुई बैचवाइज काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया है। इसमें टीजीटी आर्ट्स में 496, नॉन मेडिकल में 333 और मेडिकल में 194 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आने वाले दिनों में इन शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्तियां दी जानी थीं, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के कारण यह नियुक्तियां तीन माह के लिए लटक गई हैं। शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षकों के बैचवाइज 1,161 पद भरने के लिए हाईकोर्ट से भी मंजूरी मांगी है। बीते दिनों इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बिना मंजूरी परिणाम जारी नहीं करने के आदेश दिए थे। अब संभावित है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही इस भर्ती का परिणाम जारी होगा।  इसके अलावा सरकार ने बीते दिनों कंप्यूटर साइंस प्रवक्ताओं के 985 पद भरने की भी घोषणा की है। लोकसेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से इन पदों को भरा  जाना है।  पूर्व में आउटसोर्स पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों को इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, नियुक्तियां करने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी जरूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें