सोलन के बद्दी स्थित मैसर्ज डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड के प्लांट में टेक्निकल ट्रेनी के तीस पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 31 जनवरी को आईटीआई शमशी में साक्षात्कार होंगे। कंपनी आईटीआई कर रही युवाओं का साक्षात्कार लेगी।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी प्रतिमाह 10,833 रुपये वेतन देगी। रहने और खाने की व्यवस्था कंपनी की ओर से सस्ती दर पर पहले दो साल तक मुहैया करवाई जाएगी। साइंस विषय के साथ बारहवीं पास युवा इन पदों के लिए पात्र होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष के लिए कंपनी की ओर से सस्ती दर पर रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा का भी प्रावधान होगा। इंटरव्यू के लिए कोई भी टीएडीए नहीं दिया जाएगा।