भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना डोमेस्टिक एफि शियेंट लाइटिंग प्रोग्राम’ में प्रदेश सरकार भारी भ्रष्टाचार कर रही है। सस्ते दामों में एलईडी बल्ब को खरीदकर जनता को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारे के बिना इतने बड़े पैमाने पर हेराफेरी संभव नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि इस सारे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। प्रदेश सरकार 9 वॉट के एलईडी बल्ब की खरीद 64.41 रुपये में कर रही है और सरकार 7 वॉट के बल्ब को उपभोक्ताओं को 100 रुपये में दे रही है।
थोक भाव में 7 वॉट का बल्ब 55 से 60 रुपये में उपलब्ध है। इस तरह प्रत्येक बल्ब में 30 से 40 रुपये बिचौलियों के माध्यम से बचाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस तरह के 1.25 करोड़ बल्ब बांटने की योजना बनाई है और इसके तहत अब तक 43 लाख 7 हजार बल्ब बांटे जा चुके हैं।
जिसमें लगभग 15 से 16 करोड़ रुपये हेराफेरी की आशंका है और यह प्रदेश सरकार की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि इस योजना के तहत केंद्र से प्रदेश को कुल कितनी आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है ?
विभाग की ओर से किस दर और अब तक कुल कितने एलईडी बल्बों की खरीद की गई है और जिन फ र्मों की ओर से यह खरीददारी की गई है, उनके प्रदेश में रिप्रेजेंटेटिव कौन-2 हैं।