फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का मौका, अग्निशमन विभाग में 160 पदों पर भर्ती

Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे अग्निशमन विभाग को मजबूत करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत विभाग में फायरमैन के 110 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 50 चालक कम पंप आपरेटरों के लिए भी अगले हफ्ते तक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। अब अगले हफ्ते तक विभाग इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग अगले हफ्ते 110 फायरमैन और 50 चालक कम पंप आपरेटरों के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इन पदों को भर्ती शुरू करने के लिए प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं पास होगी योग्यता

संयुक्त सचिव देवेंद्र सरस्वती ने बताया कि विभाग में काफी पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। इसके अलावा नए अग्निशमन पोस्ट खुलने की वजह से भी मानव शक्ति बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

इसी को देखते हुए कुछ समय पहले रिक्त पदों के साथ ही नए सृजित पदों को भरने का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा गया था जहां से मंजूरी के बाद विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कवायद शुरू कर दी थी। बताया कि अब तैयारियां पूरी होने के बाद अगले हफ्ते आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सरस्वती ने बताया कि फिलहाल इन पदों के लिए पुराने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत दसवीं की अहर्ता रखी जाएगी। हालांकि शैक्षणिक अहर्ता को कम से कम बारहवीं करने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। अगर सरकार भर्ती नियमों में बदलाव को मंजूरी देती है तो आवेदन प्रक्रिया के दौरान कम से कम बारहवीं पास होना जरूरी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें