फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुल गए हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही इस मौके का फायदा उठाएं। ल्यूमिनस पावर टैक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड (युनिट एक) 100 पदों पर भर्तियां करने जा रही है।
विज्ञापन


हिमाचल के जिला ऊना के अंब में ट्रेनी वर्कमैन (पुरुष वर्ग) के 100 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह 11 बजे से लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं तथा किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

ये रहेगा वेतनमान

उन्होंने बताया कि दसवीं या बाहरवीं पास युवाओं के लिए वेतमान 5100 रुपये जबकि आईटीआई पास युवाओं के लिए वेतनमान 5500 रुपये प्रतिमाह देय होगा। इसके अतिरिक्त भोजन में पहले छह माह तक 50 प्रतिशत की सब्सिडी एवं आने जाने की सुविधा दी जाएगी।

इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता दसवीं, बाहरवीं, आईटीआई, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली मूल प्रमाण पत्रों एवं इनकी फोटो प्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित साक्षात्कार के लिए 28 फरवरी, 2015 को प्रात: 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में भाग ले सक ते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को किसी प्रकार का दैनिक एवं यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें