हिमाचल में पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 67 हजार लोगों को अब नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। आवेदनों में भर्जीवाड़े की आशंका के चलते हिमाचल सरकार ने पुराने आवेदन रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा का जिम्मा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंपा जा रहा है।
मार्च के अंत तक भर्ती परीक्षा करवाई जा सकती है। खाली पदों के मद्देनजर सरकार जल्द से जल्द भर्ती करवाने के पक्ष में है। पंचायती राज विभाग ने करीब चार माह पहले पंचायत सहायकों के 345 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे।