फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, 2288 पदों पर भर्ती की है तैयारी

Sat, 04 Jul 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी पटवार सर्कलों में 2288 बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं की भर्ती जल्द की जाएगी। इनका चयन एसडीएम के माध्यम से किया जाएगा। इन्हें 3000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


सभी पटवार सर्कलों पर इनकी भर्ती शीघ्र होगी। ये बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता पटवारियों के साथ जरेब पकड़ेंगे और उनका हर काम में सहयोग करेंगे। हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं की सभी पटवार सर्कलों पर तैनाती करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार ने तय किया है कि इन कार्यकर्ताओं की भर्ती एसडीएम करेंगे। एसडीएम के माध्यम से ही इनकी तैनाती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इनकी भर्ती के लिए योग्यता दसवीं पास रहेगी। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें