फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलोपैथी के 100, आयुर्वेद डॉक्टरों के 200 पदों पर भर्ती शुरू

Sun, 07 Jan 2018 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में डॉक्टरों के 300 पद भरे जाएंगे। राज्य में एलोपैथी के 100 और आयुर्वेद डॉक्टरों के 200 खाली पद भरे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि  इससे प्रदेश के कई अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज का काम सुचारु रूप से चलेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों और अन्य तमाम स्वास्थ्य केंद्रों में पैरा मेडिकल स्टाफ की भी पर्याप्त संख्या में भर्ती की जाएगी। परमार ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


इसके लिए तमाम जरूरी काम किए जा रहे हैं। परमार ने केंद्र सरकार की हिमाचल के बिलासपुर में एम्स के निर्माण को मंजूरी का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जेनेरिक दवाओं का इस्तेमाल और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें