फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन, चंबा और हमीरपुर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष की फैकल्टी के लिए आवेदन मंगाए हैं। निदेशक मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डॉ. जयश्री शर्मा की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने तीनों मेडिकल कॉलेजों की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। सरकार की यह कोशिश भी है कि 2017 से पहले तीनों मेडिकल कॉलेज भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएं। हाल ही में केंद्र की ओर से भी भवन निर्माण करने के लिए टोकन मनी जारी की गई थी।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

कक्षाएं शुरू करने के लिए निदेशक मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से 108 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। सूत्रों का कहना है कि दूसरे पदों के लिए भी स्वास्थ्य महकमों की ओर से जल्द पद निकाले जाएंगे।

इन पदों के लिए मांगे आवेदन
पदनाम==============संख्या
प्रोफेसर================18
एसोसिएट प्रोफेसर=========42
असिस्टेंट प्रोफेसर=========48
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें