फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में नौकरी का सुनहरा मौका, 84 पदों पर हो रही है भर्ती

Thu, 09 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि कार्यकारी परिषद से रिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विवि में विभिन्न श्रेणियों के 84 पद भरे जाने हैं। जिसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट जेएओ (कंप्यूटर प्रशिक्षित ) क्लर्क के 53 पद भरे जाने हैं, जबकि अन्य श्रेणियों में चपरासी के बारह पद भरे जाने है। 
विज्ञापन


विवि की ओर से जारी भर्ती संबंधित अधिसूचना में कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया इन भरे जाने वाले पदों के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें आवेदन फार्म भी उपलब्ध करवाया गया है। इन पदों को भरने के लिए आवेदन करने को 15 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है, जबकि दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के लिए 30 मार्च अंतिम तिथि तय की गई।
विज्ञापन

किस श्रेणी के भरे जा रहे कितने पद

पदनाम         पदों की संख्या 
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट    53 
स्टेनो टाइपिस्ट         6 
कंप्यूटर प्रोग्रामर       1 
लेबोरेटरी अटेंडेंट       4 
लाइब्रेरी अटेंडेंट         3
कुक                     2 
चपरासी/सेवादर      12  
मेस हैल्पर              2 
सेल्फ फाइनेनसिंग के तहत अनुबंध आधार पर सहायक लाइब्रेरियन का एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें