फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 708 पद भरेगी कंपनी

Sat, 07 Mar 2020 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं को बद्दी के अलावा पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़, जीरकपुर, लुधियाना में निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर है। कंपनी करीब 708 पदों पर प्रदेश के युवाओं की भर्ती करेगी। इसके लिए कंपनी ने 15 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र भी भेजना होगा। चुने गए युवाओं को 10500 से 26500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


चुने गए युवाओं को 20 अप्रैल से पहले ज्वाइनिंग देनी होगी। उम्मीदवार अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित मैनपॉवर एसोसिएट लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थियेटर सुंदरनगर के पते पर 15 मार्च तक भेजें। आवेदन के साथ उम्मीदवार को पुलिस थाना से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भेजना होगा। 

कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर 25, पैकिंग हेल्पर 30, चाकल 35, सिविल सिक्योरिटी गार्ड 145, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर 55, सिविल प्सेसमेंट अधिकारी, सिविल हेड गार्ड, सेल्स एक्जीक्यूटिव 50, ऑफिस को-ऑर्डिनेटर 56, टीम मैनेजर, कोऑर्डिनेटर कस्टमर केयर अधिकारी 70 और स्टोर हेल्पर 17 सहित अन्य पद भरे जाएंगे। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद चुने उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। भर्ती प्रक्रिया मार्च अंत तक पूरी की जाएगी। 20 अप्रैल तक ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें